बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए 2024

इस लेख में, हम आपको बताएंगे आपके बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए जैसा कि हम सब जानते हैं पिछले कुछ वर्षों में भारतीय सरकार ने आधार कार्ड को एक महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में स्थापित किया है। आधार कार्ड हर नागरिक के लिए एक यूनिक और पहचान के रूप में काम आता है।

जिससे उन्हें विभिन्न सरकारी सुविधाएं और योजनाएं प्राप्त होती हैं। यह दस्तावेज़ सिर्फ वयस्क नागरिकों के लिए ही नहीं होता है, बल्कि बच्चों के लिए भी जारी किया जा सकता है। अगर आप भी अपने बच्चे के लिए आधार कार्ड बनवाने की सोच रहे हैं तो इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़ें।

बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए
किस्तों पर मोबाइल लेने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए 2023 केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए क्या क्या डॉक्यूमेंट चाहिए
बैंक में खाता खोलने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिएसरकारी स्कूल में एडमिशन के लिए क्या-क्या चाहिए

बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए

आवेदकों को 5 साल से कम उम्र के बच्चों और 5 से 15 साल की उम्र के बच्चों के आधार नामांकन के लिए अलग-अलग दस्तावेज जमा करने होंगे। नीचे दोनों श्रेणियों की सूची दी गई है।

बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज़ों की आवश्यकता होती है, लेकिन कृपया ध्यान दें कि ये दस्तावेज़ भारतीय सरकार या आधार कार्ड संबंधित निगमों द्वारा निर्धारित किए गए नियमों और विधियों के अनुसार बदल सकते हैं।

5 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए

  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
  • माता-पिता में से किसी एक का आधार कार्ड
  • दोनों दस्तावेजों की ऑरिजनल कॉपी वेरिफिकेशन के लिए देना होगा।

5 से 15 वर्ष तक की आयु के बच्चों के लिए

  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
  • पहचान के प्रमाण के रूप में इन में से कोई एक
  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • स्कूल का पहचान पत्र
  • संस्था के लेटरहेड पर बोनाफाइड सर्टिफिकेट
  • राजपत्रित अधिकारी / लेटरहेड पर सांसद या विधायक/ तहसीलदार द्वारा जारी किया गया पता प्रमाण पत्र जिसमें बच्चे की तस्वीर हो।

पते के प्रमाण के रूप में इनमें से किसी एक को जमा करना होगा

  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • (ग्रामीण क्षेत्रों के लिए) ग्राम पंचायत प्रमुख या उसके समकक्ष प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया पता प्रमाण पत्र :- जैसे कि ग्राम पंचायत मुखिया का मोहर और हस्ताक्षर
  • राजपत्रित अधिकारी / लेटरहेड पर सांसद या विधायक/ तहसीलदार द्वारा जारी किया गया पता प्रमाण पत्र जिसमें बच्चे की तस्वीर हो।

इसे भी पढ़ें >>

आंगनवाड़ी फॉर्म भरने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए

बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए, इसकी पूरी जानकारी इस आर्टिकल में ऊपर विस्तार रूप से बताई गई है हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको अच्छा लगा होगा यदि आपके मन में इससे संबंधित किसी भी तरह का कोई सवाल है तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं हम आपकी मदद जरूर करेंगे।

FAQs


Q. बच्चों का आधार कार्ड कितने दिन में बन जाता है?

Ans. बच्चों का आधार कार्ड बनने में लगभग 15 से 30 दिन मैं बन जाता है यदि नहीं बनते हैं तो ज्यादातर 90 दिनों का समय लग सकता है।

Q. क्या बच्चों का आधार कार्ड बनाने में जन्म प्रमाण पत्र देना जरूरी है?

Ans. हां, बच्चों का आधार कार्ड बनाने में जन्म प्रमाण पत्र देना जरूरी है।

"हेलो दोस्तों, मेरा नाम कुलदीप कुमार है मैं एक छोटे से गांव से बिलॉन्ग करता हूँ। एजुकेशन के बात करें तो मैं ग्रेजुऐट हूँ। मुझे सरकारी योजना ,सरकारी डाक्यूमेंट्स या बैंक सर्विसेस का उपयोग पिछले 5 सालों से करने का अनुभव है।....

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now